JobWaleBaba

header ads

NEET UG 2026 एग्जाम सेंटर को लेकर गूगल मैप के भरोसे न रहे कैंडिडेट्स, NTA ने जारी की एडवाइजरी

 

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 3 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए NTA ने जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं. उम्मीदवारों को विशेष रूप से एग्जाम सेंटर की सही लोकेशन की पुष्टि करने और समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है






श की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यह परीक्षा 3 मई को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं. खासतौर पर एग्जाम सेंटर के पते को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि कुछ जगहों पर गूगल मैप्स पर गलत लोकेशन दिखने की जानकारी सामने आई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहले सही केंद्र की पुष्टि करने और अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके





कब और कैसे होगी परीक्षा?

NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया जाएगा. परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी. इस दौरान अभ्यर्थियों को पूरे समय ध्यान और रणनीति के साथ पेपर हल करना होगा.




प्रश्न और नंबर का पैटर्न

इस परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका कुल नंबर 720 होगा. इसमें फिजिक्स से 45, केमिस्ट्री से 45 और बायोलॉजी से 90 प्रश्न शामिल होंगे. बायोलॉजी में बॉटनी और जूलॉजी दोनों से सवाल आएंगे.

एग्जाम सेंटर को लेकर जरूरी सावधानी

NTA ने उम्मीदवारों को विशेष रूप से चेतावनी दी है कि वो केवल गूगल मैप्स या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाए गए पते पर भरोसा न करें. कुछ परीक्षा केंद्रों की लोकेशन गलत दिखने की शिकायत मिली है. इसलिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए पूरे पते को ध्यान से पढ़ना और पहले से सही स्थान की पुष्टि करना जरूरी है.





रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री नियम

उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.

मौसम और ट्रैफिक को लेकर तैयारी

कुछ क्षेत्रों में बारिश और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि किसी भी देरी से बचा जा सके.

जरूरी निर्देश और संपर्क जानकारी

NTA ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा के दिशानिर्देशों का पालन करने और परीक्षा केंद्र पर मौजूद स्टाफ का सहयोग करने की अपील की है. किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.

JobWaleBaba

Subscribe our channel for more