UAE's OPEC Exit: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ओपेक से अलग होने का फैसला किया है. यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब खाड़ी देश बुरे हालातों से जूझ रहे हैं. ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज यानी ओपेक (OPEC) दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों का एक समूह है. अब सवाल है कि ओपेक से तेल का कारोबार करने वाले देशों को क्या-क्या फायदा होता है और इससे अलग होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को फायदा होगा या नुकसान.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ओपेक से अलग होने का फैसला किया है. उसका यह फैसला ऐसे समय आया है जब खाड़ी देशों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है. निर्यात में भी संकट है. ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच यूएई समेत लगभग सभी खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा है. अब इन देशों की छटपटाहट अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर है. इसी क्रम में यूएई ने यह ताजा फैसला लिया है. अभी यह देखा जाना बाकी है कि उसके इस फैसले का कितना पॉजिटिव या निगेटिव असर पड़ेगा?
