Bihar Post Matric Scholarship 2023 New Update : अब मिलेगा छात्रो 1 से 4 लाख तक छात्रवृति नई प्रक्रिया लागु
Bihar Post Matric Scholarship 2023 New Update :- बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना के तहत ” मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना – 2023 ” के लिए जल्द ही ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन शुरू किये जायेगे | इस योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृति की राशी को लेकर पूरी जानकारी सामने आई है | इसके अनुसार अब छात्रो के पाठ्यक्रम के हिसाब से छात्रो को अलग-अलग छात्रवृति प्रदान की जाएगी | इसके तहत अब छात्रो को लाखो रूपये तक वार्षिक छात्रवृति प्रदान की जाएगी |

Bihar Post Matric Scholarship 2023 New Update इस योजना के तहत कौन से पाठ्यक्रम के लिए कितनी छात्रवृति प्रदान की जाएगी इसके बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गयी है | तो अगर आप भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते है तो निचे दी गयी जानकारी को पूरा जरुर पढ़े | इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन कैसे करना है इसेक बारे में पूरी जानकारी निचे दी गयी है | इस योजना के तहत लाभ के के लिए आवेदन करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे |
क्या है ये Bihar Post Matric Scholarship 2023 New Update
राज्य सरकार के तरफ से इस योजना को चलाया जाता है इस योजना के तहत राज्य के मेधावी बच्चो को लाभ दिया जाता है | इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रो के लिए आवेदन लिया जा चूका है | किन्तु जल्द ही सरकार के तरफ से BC & EBC वर्ग के छात्रो को आवेदन लिया जायेगा | इसे लेकर सरकार के तरफ से ये जानकारी आई है की इस बार BC & EBC वर्ग के छात्रो को 1 लाख रूपये से 4 लाख रूपये तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी | ये छात्रवृति छात्रो के पाठ्यक्रम के अनुसार दिए जायेगे | तो अगर आप भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते है तो किस प्रकार सेआप इसके लिए आवेदन कर सकते है इसके बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गयी है |
Bihar Post Matric Scholarship 2023 New Update इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना के तहत इस बार बिहार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक 3 लाख रुपये से कम है उन्हें सरकार के तरफ से छात्रवृति प्रदान की जाएगी | इस योजना के तहत पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के मेधावी बच्चे मेडिकल ,इंजीनियरिंग , मैनेजमेंट और कानून आदि की पढाई करना चाहते है तो उन्हें सरकार के तरफ से इस बार 1 लाख से लेकर 4 लाख रूपये तक वार्षिक छात्रवृति प्रदान की जाएगी |
Bihar Post Matric Scholarship 2023 New Update इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्रता
- इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक को पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग का होना चाहिए |
- इस योजना के तहत लाभ छात्र-छात्रा दोनों को दिया जाता है |
- इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए |
Bihar Post Matric Scholarship 2023 New Update ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन
- इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा |
- वहां जाने के बाद आपको SC & ST Students click here to apply Post Matric Scholarship व BC & EBC Students click here to apply Post Matric Scholarship का विकल्प मिलेगा |यहाँ आपको BC & EBC Students click here to apply Post Matric Scholarship के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- जहाँ आपके सामने New Students Registration का विकल्प मिलेगा |
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा |
- इसके बाद आपको इसका Login ID और Password मिलेगा |
- जिसके बाद आप इस योजना के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
Bihar Post Matric Scholarship 2023 New Update पाठ्यक्रम और वार्षिक छात्रवृति
| पाठ्यक्रम | वार्षिक छात्रवृति |
| प्रबंधन शिक्षा | 75 हजार रुपये |
| चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान व अन्य | 4 लाख रुपये |
| आईआईटी | 2 लाख रुपये |
| एनआईटी | 1.25 लाख रुपये |
| मेडिकल, एग्रीकल्चर व फैशन टेक्नोलाजी | 1.25 लाख रुपये |
| कानून पाठ्यक्रम | 1.25 लाख रुपये |
