JobWaleBaba

header ads

Rani Chatterjee ने फिर लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, इस वजह से उठाया इतना बड़ा कदम!

Rani Chatterjee ने फिर लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, इस वजह से उठाया इतना बड़ा कदम!

Rani Chatterjee takes break from Social Media: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये बताया है कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। इससे पहले भी रानी ने एक बार ऐसा किया था।


Rani Chatterjee ने फिर लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, इस वजह से उठाया इतना बड़ा कदम!


Rani Chatterjee Post: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को लोग सोशल मीडिया क्वीन बुलाते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें वो मिरर सेल्पी लेती नजर आई थीं। इस पिक्चर पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था। इस बीच भोजपुरी अदाकारा का एक पोस्ट सामने आया है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस को जोर का झटका लगा है। 

 

रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

दरअसल, रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है जिसमें उन्होंने ऐसी बात लिख दी है कि फैंस निराश हो गए हैं। रानी चटर्जी ने पहले लिखा, 'हर चीज से थोड़ ब्रेक चाहिए।' इसके बाद रानी चटर्जी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि कुछ दिन पोस्ट नहीं आएंगे। इसके मतलब ये है कि रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया है। लोगों का ये मानना है कि रानी इन दिनों अपने काम में काफी बिजी हैं। इस वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। इससे पहले भी एक बार रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम से ब्रेक लिया था। उस समय भी फैंस काफी परेशान हो गए थे। उस वक्त लोगों ने कहा था कि ट्रोलिंग की वजह से रानी चटर्जी ने ऐसा फैसला लिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही रानी की सोशल मीडिया पर वापसी हो गई थी।

 

 

 

 

JobWaleBaba

Subscribe our channel for more